पटना के मरीन ड्राइव पर पहुंचे कार्यकारी सीएम सम्राट चौधरी, गंगा के बढ़ते जलस्तर का लिया जायजा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना में गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए कार्यकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मरीन ड्राइव पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पटना के मरीन ड्राइव पर गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कार्यकारी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद मरीन ड्राइव पर पहुंचे और अधिकारियों से जानकारी ली।

सीएम ने अधिकारियों को अगले 48 घंटे तक अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और राहत कार्य के लिए तैयारी रखने को कहा गया है।

प्रशासन द्वारा लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है और तटबंधों की निगरानी की जा रही है।

 

रिपोर्ट रमण कुमार पटना

और पढ़ें

[the_ad id="164"]