कसया। साइबर ठगी के मामले में कसया पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 48 हजार रुपये वापस करा दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
पुलिस के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ निवासी आदित्य मोहन पांडेय के साथ 18 अगस्त को साइबर ठगी हुई थी। घटना के दिन ही उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत संख्या 33108260212270 के आधार पर साइबर हेल्प डेस्क ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने एमआरएम (मनी रेस्टोरेशन मॉड्यूल) के माध्यम से कार्रवाई करते हुए ठगी की गई पूरी 48 हजार रुपये की धनराशि वापस कराने में सफलता हासिल की। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और साइबर पोर्टल पर शिकायत करने की अपील की है।
इस दौरान थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय, उपनिरीक्षक भारत विशाल, हेड कांस्टेबल सर्वेन्द्र कुमार तिवारी, महिला कांस्टेबल प्रिया पांडेय, रिक्रूट महिला कांस्टेबल आकांक्षा मिश्रा और रिक्रूट कांस्टेबल प्रियांश यादव मौजूद रहे।









