रास्ते के चिन्हांकन को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश, SDM चैंबर में जमकर नारेबाजी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रतापगढ़। लालगंज तहसील में एक अधिवक्ता के घर के सामने रास्ते के कथित चिन्हांकन को लेकर गुरुवार को अधिवक्ताओं में आक्रोश फैल गया। नाराज अधिवक्ता एसडीएम चैंबर पहुंचे और प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की।

मामला रामपुर बावली क्षेत्र के एक अधिवक्ता से जुड़ा बताया जा रहा है। अधिवक्ता का आरोप है कि आबादी की भूमि पर रास्ता बनवाने के लिए उनके दरवाजे के सामने जबरन चिन्हांकन कराया गया। इसकी जानकारी मिलते ही संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेशचंद्र तिवारी और महामंत्री शिवरंजन यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील पहुंचे।

इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं और एसडीएम के बीच नोकझोंक भी हुई। अधिवक्ताओं ने चैंबर से लेकर पोर्टिको तक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए एसडीएम वाचस्पति सिंह ने अधिवक्ताओं को समझाया और स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण करने तथा मामले का उचित समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश शांत हुआ।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]