नाबालिग से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा/राया। राया थाना क्षेत्र में करीब 11 वर्ष पुराने मामले को लेकर एक युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का दावा है कि नाबालिग रहने के दौरान उसके साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म किया गया और घटना का वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल किया गया। मामले में आफताब कुरैशी निवासी मोहल्ला कुरैशी, सुल्तानगंज पुलिया, राया पर आरोप लगाए गए हैं।

पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे सोने के आभूषण और करीब साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की रकम ले ली। आरोप है कि अब भी पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है और रकम न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

मामले को लेकर राष्ट्रीय हनुमान दल के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र रावत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने पीड़ित और उसके परिजनों के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। संगठन ने कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

सीओ महावन संजीव कुमार रॉय के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

संवाददाता: वेद प्रकाश सारस्वत, मथुरा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]