फरेंदा में अरविंद राजभर की बड़ी घोषणा, जितेंद्र सिंह को विधानसभा प्रभारी बनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। फरेंदा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद राजभर ने गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिन सीटों को तय किया गया है, वे संभावित रूप से उनकी पार्टी के खाते में आने वाली हैं। इन सीटों पर पार्टी ने प्रभारियों की घोषणा कर दी है और संबंधित प्रभारी ही भावी प्रत्याशी होंगे।

फरेंदा विधानसभा को लेकर उन्होंने कहा कि जितेंद्र सिंह को विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है और गठबंधन की ओर से वही यहां के भावी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।

अरविंद राजभर ने कहा कि पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं है, बल्कि जनता की सेवा करना, उनके सुख-दुख में शामिल होना और कार्यकर्ताओं के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है और पार्टी जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी।

आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने अपनी पार्टी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग करती है। वहीं, उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के PDA को लेकर आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका PDA जमीन से जुड़ा हुआ नहीं है।

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में संगठन और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की अपील की।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]