निर्माणाधीन मंदिर पर कार्रवाई को पहुंची MDA टीम, महिलाओं के विरोध के बाद लौटी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ। परतापुर क्षेत्र के एयरपोर्ट एंक्लेव में निर्माणाधीन मंदिर को लेकर मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) की टीम कार्रवाई करने पहुंची। कार्रवाई की सूचना मिलते ही मौके पर महिलाएं और मंदिर कमेटी से जुड़े लोग जुट गए और भजन-कीर्तन करते हुए विरोध शुरू कर दिया।

बताया गया कि महिलाओं ने ढोलक-मंजीरे लेकर निर्माणाधीन मंदिर के सामने भजन गाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कुछ ही देर में पार्षद पुत्र आकाश काशी समेत हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। विरोध बढ़ता देख MDA टीम ने मौके से बिना कार्रवाई किए लौटने का निर्णय लिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर निर्माण को लेकर उनकी धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं और किसी भी कार्रवाई से पहले मामले को लेकर उचित प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए। वहीं MDA की कार्रवाई और उसके बाद टीम के लौटने को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है।

 

रिपोर्ट: उज्जवल रस्तोगी, मेरठ

और पढ़ें

[the_ad id="164"]