श्यामदेउरवा पुलिस ने बालिकाओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन की दी जानकारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवा पुलिस की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

01 अक्टूबर 2026 को आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम की महिला हेड कांस्टेबल उमा देवी और कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही किसी भी प्रकार की परेशानी या आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

छात्राओं को 1090 महिला पावर लाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 102 और 108 स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया गया। पुलिस टीम ने साइबर अपराध से बचाव को लेकर भी सतर्क रहने और किसी अनजान व्यक्ति के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी।

इसके अलावा बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना सहित महिलाओं के स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]