सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री के लिए जारी की नंबर, जिसे कोई पीड़ित भूखा न सोए

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के बीच जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों का हाल जाना और राहत एवं बचाव कार्यों में सहयोग का भरोसा दिलाया।

इसी क्रम में सांसद ने तमकुहीराज क्षेत्र के खैरटिया गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की तथा उनकी पीड़ा और जरूरतों की जानकारी ली। सांसद ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सांसद और सरकार प्रभावित लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है।

उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से इस आपदा से जल्द निजात पाने में सफलता मिलेगी।

खैरटिया में सांसद ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने के लिए संबंधित स्तर पर सहयोग किया गया।

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत सामग्री और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। सांसद ने आम लोगों और सामाजिक संगठनों से भी आपदा की इस घड़ी में सहयोग करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, संस्था या संगठन किसी गांव अथवा क्षेत्र में प्रभावित लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराना चाहता है तो संबंधित क्षेत्र की जानकारी साझा कर प्रशासन एवं राहत कार्यों में समन्वय किया जा सकता है।

इसके लिए 8853599911 नंबर पर जानकारी साझा करने की अपील की गई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता उपलब्ध कराने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]