लखीमपुर खीरी के राजापुर में भूमि अधिग्रहण के विरोध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के बैनर तले दर्जनों किसान डीएम कार्यालय पहुंचे। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर भूमि अधिग्रहण निरस्त करने की मांग की। किसानों ने कहा कि वह करीब 14 वर्षों से अपनी जमीन बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।किसानों का आरोप है कि आवास विकास परिषद उनकी जमीनों के अधिग्रहण की कार्रवाई कई बार कर चुका है।
किसानों का कहना है कि अब उनके पास खेती-किसानी के लिए जो जमीन बची है, उसे भी अधिग्रहण करने की कोशिश की जा रही है।किसानों ने दो टूक कहा कि जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे। किसानों का कहना है कि जमीन बचाने की यह लड़ाई जारी रहेगी और मांग पूरी होने तक आंदोलन किया जाएगा।किसानों ने चेतावनी दी कि अगर भूमि अधिग्रहण का समाधान नहीं हुआ तो राजापुर से लखनऊ मुख्यमंत्री कार्यालय तक पैदल कूच करेंगे। किसानों ने सरकार से उनकी जमीनों को अधिग्रहण से बचाने और मामले का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लखीमपुर खीरी शाहनवाज गौरी









