दीपावली को लेकर कानपुर पुलिस अलर्ट, पटाखा कारोबारियों के साथ की बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लाइसेंस मिलने पर ही पटाखा बिक्री की अनुमति, 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी लाइसेंस प्रक्रिया

कानपुर। आगामी दीपावली त्योहार को देखते हुए कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और पटाखों की बिक्री को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन व्यापारियों को लाइसेंस जारी किया जाएगा, वही पटाखों की दुकान लगा सकेंगे।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पटाखा बिक्री के लिए स्थान चिन्हित किए जाएंगे और व्यापारियों को केवल निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाने की अनुमति होगी। पटाखों की बिक्री सरकारी गाइडलाइन और निर्धारित नियमों के अनुसार ही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

बैठक के दौरान पटाखा कारोबारियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। अधिकारियों ने नियमानुसार उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

पुलिस के मुताबिक पटाखा दुकानों के लाइसेंस की प्रक्रिया 30 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलेगी। दीपावली के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापारियों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

बाइट: दिनेश त्रिपाठी, डीसीपी मुख्यालय, कानपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]