भाई-पट्टीदारों पर मृत घोषित कर करोड़ों की संपत्ति बेचने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोरखपुर। सीएम सिटी गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही भाई और पट्टीदारों पर उसे कागजों में मृत घोषित कर करोड़ों रुपये की संपत्ति हड़पने और बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि करीब 30 साल बाद जब वह अपने घर वापस लौटा तो उसे देखकर परिवार के लोगों ने उसकी संपत्ति पर ही सवाल खड़े कर दिए।

पीड़ित के मुताबिक, लंबे समय तक घर से बाहर रहने के दौरान परिजनों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसकी जमीन और अन्य संपत्तियों को बेच दिया गया। करीब तीन दशक बाद घर पहुंचने पर जब उसने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी मांगी तो भाई और पट्टीदारों ने कथित तौर पर कहा कि अब यहां उसकी कोई संपत्ति नहीं है।

मामले को लेकर पीड़ित लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है। उसने संबंधित दस्तावेजों की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में एसपी साउथ दिनेश पुरी ने पीड़ित की बात सुनकर उचित दिशा-निर्देश दिए और सहयोग का आश्वासन दिया।

फिलहाल आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पीड़ित ने अपनी पूरी आपबीती साझा करते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

सुनील यादव | गोरखपुर

और पढ़ें

[the_ad id="164"]