महराजगंज। दिव्यांगजनों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों के समाधान के लिए बुधवार को विकास भवन सभागार, महराजगंज में संयुक्त मोबार्ट का आइल कोयोजन किया गया। इसमें दिव्यांगजन निर्धारित प्रारूप पर आवेदन प्रस्तुत कर अपनी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं।
संयुक्त मोबाइल कोर्ट में 18 वर्ष से कम उम्र के दिव्यांग बच्चों को समेकित वातावरण में निशुल्क शिक्षा, शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश में आरक्षण तथा रोजगार और सरकारी नौकरियों में आरक्षण से संबंधित मामलों को सुना जा रहा है।

इसके अलावा गरीबी उन्मूलन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में दिव्यांगजनों को मिलने वाले लाभ एवं आरक्षण से जुड़ी समस्याएं भी सुनी जा रही हैं। दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के तहत मिलने वाली सुविधाओं और अधिकारों से संबंधित शिकायतों को भी दर्ज किया जा रहा है।
दिव्यांगता के आधार पर भेदभावपूर्ण व्यवहार से जुड़ी शिकायतों के साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी कराने में आने वाली परेशानियों को भी दिव्यांगजन मोबाइल कोर्ट के समक्ष रख सकते हैं।
आयोजन के दौरान संबंधित अधिकारी दिव्यांगजनों की समस्याओं को सुनकर उनके मामलों की जानकारी ले रहे हैं और नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है। संयुक्त मोबाइल कोर्ट के आयोजन से दिव्यांगजनों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है।









