अलीगढ़ में मिठाई की दुकान पर दबंगई, तमंचा तानने का CCTV वीडियो सामने आया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र में मिठाई की दुकान पर दबंगई का मामला सामने आया है। पैनठी चौकी क्षेत्र स्थित लक्ष्मी स्वीट सेंटर पर आधा दर्जन युवक पहुंचे और दुकानदार के साथ मारपीट का प्रयास किया। आरोप है कि एक युवक तमंचा लेकर आया और दुकानदार को धमकाते हुए उस पर तमंचा तान दिया।

पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में आरोपियों की दबंगई नजर आ रही है। आरोप है कि युवकों ने दुकानदार को धमकाने के साथ उसके साथ मारपीट करने का भी प्रयास किया। इसी दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का जायजा लिया और दुकान में लगे CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

अलीगढ़ से आशीष वार्ष्णेय की रिपोर्ट।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]