एटा में जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली, पैर में लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक चारपाई पर सो रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली युवक के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने गांव के ही नामजद लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्वेताभ पाण्डेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और तहरीर एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।

रिपोर्ट: करन प्रताप सिंह, एटा

और पढ़ें

[the_ad id="164"]