इंडियन ऑयल की पाइपलाइन जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, कई भवनों पर नोटिस चस्पा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज। करेली थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर इंडियन ऑयल की पेट्रोलियम पाइपलाइन से जुड़ी जमीन पर कथित अवैध निर्माण को लेकर कार्रवाई की गई। इंडियन ऑयल की टीम ने मंगलवार को कई भवनों पर नोटिस चस्पा किए।

बताया जा रहा है कि 60 फीट रोड के किनारे स्थित पाइपलाइन की जमीन पर कुछ स्थानों पर टीन शेड और बाउंड्री बनाकर निर्माण किए गए हैं। कंपनी की ओर से जारी नोटिस में संबंधित लोगों को 15 दिनों के भीतर अपने स्तर से निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में निर्माण नहीं हटाने पर नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, करेली क्षेत्र में जमीन के नीचे इंडियन ऑयल की पेट्रोलियम पाइपलाइन गुजरती है। पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर कंपनी की ओर से जमीन पर किए गए कथित अतिक्रमण और निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रयागराज में इंडियन ऑयल की बरौनी-कानपुर पाइपलाइन की भूमि पर अतिक्रमण को लेकर पहले भी प्रशासनिक स्तर पर नोटिस की कार्रवाई सामने आ चुकी है।

इसी कार्रवाई के दौरान पूर्व सपा नेता स्वर्गीय जमील खान उर्फ जेके के बेटे की दुकान पर भी नोटिस चस्पा किए जाने की जानकारी सामने आई है।

अब देखना होगा कि नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद संबंधित लोग कथित निर्माण हटाते हैं या कंपनी और प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जाती है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]