मेरठ में केसरगंज मस्जिद के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेरठ की दिल्ली रोड स्थित केसरगंज मस्जिद के सामने आज सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स के साथ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और आईपीएस स्तर के अधिकारी भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने मस्जिद के सामने पहुंचकर शाम को हनुमान चालीसा पढ़ने की चेतावनी दी थी। इसके बाद मस्जिद कमेटी की ओर से अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई।

पिंकी चौधरी के अल्टीमेटम के बाद पुलिस ने मस्जिद और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी ऐसे प्रयास की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे दो समाजों के बीच तनाव या विवाद की स्थिति पैदा हो जाए

उज्जवल रस्तोगी मेरठ

और पढ़ें

[the_ad id="164"]