बाल वाटिका प्री स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नौतनवा, महराजगंज। नगर स्थित बाल वाटिका प्री स्कूल में मंगलवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।

जयंती के अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों को दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों और विचारों से परिचित कराया गया। शिक्षिका अंकिता अग्रहरी ने बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों और उनके विचारों के बारे में जानकारी दी। वहीं शिक्षिका सोनाक्षी अग्रहरी ने सत्य और अहिंसा पर आधारित प्रेरणादायक कहानी सुनाते हुए बच्चों को ‘सादा जीवन, उच्च विचार’ के सिद्धांत को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गांधी जी की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्ने बच्चे रहे। शिक्षिका सलमा मलिक और शहनाज खातून के मार्गदर्शन में जब बच्चे बापू का रूप धारण कर मंच पर पहुंचे तो उनकी वेशभूषा और भाव-भंगिमा ने सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रबंधक सनी गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन आज भी शांति, धैर्य और उच्च आदर्शों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उनके विचार हर युग में प्रासंगिक रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद रहे। इस दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]