सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की, कलेक्ट्रेट गेट पर हंगामा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत सोमवार को सहारनपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट की ओर मार्च किया। देशभर में 28 सितंबर को जिला कलेक्ट्रेट तक प्रदर्शन का आह्वान कांग्रेस ने किया था।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। कांग्रेस नेताओं के हाथ में ज्ञानेश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर थे। पुलिस ने पोस्टर को विवादित बताते हुए उसे लेने का प्रयास किया, इसी दौरान पोस्टर फट गया।

आरोप है कि धक्का-मुक्की के दौरान एक कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मी को धक्का दिया। इसके बाद पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं को पकड़कर वाहन में बैठाया। हंगामे के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा समेत अन्य नेताओं के कपड़े फटने की बात भी सामने आई है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पोस्टर जलाने का प्रयास किए जाने की बात भी कही जा रही है। वहीं, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ गए और गेट खोलने की कोशिश की। स्थिति को देखते हुए कलेक्ट्रेट का गेट बंद कर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

मामले को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा ने पुलिस कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

रिपोर्ट: काशिफ खान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]