बढ़ापुर, बिजनौर। बढ़ापुर थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर दमी उर्फ नकीपुर गांव में एक बछिया के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आया। इसके बाद जीव दया संत वाटिका ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने बढ़ापुर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
ट्रस्ट की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि युवक ने घटना का वीडियो बनाने वालों और ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी भी दी। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि धमकी से संबंधित रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।
मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस की ओर से तहरीर के आधार पर की गई कार्रवाई और जांच की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
रिपोर्ट: मोहम्मद रहमान









