लखीमपुर खीरी में बारिश-तूफान का कहर, बिजली व्यवस्था प्रभावित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। जिले में पिछले 48 घंटे से जारी भारी बारिश और तेज तूफानी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर पेड़ और विद्युत पोल उखड़ गए, जबकि बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित है।

बारिश के कारण कई जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। लगातार बिगड़ते हालात के बीच जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।

डीएम ने वन विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त पोल और बिजली लाइनों की मरम्मत कर जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी पावर हाउस पहुंचे और विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। विद्युत विभाग की टीमें फॉल्ट दूर करने और आपूर्ति बहाल करने में जुटी हुई हैं।

प्रशासन का कहना है कि राहत और बहाली का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। वहीं, बारिश और तूफान के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]