उफनते बरसाती नाले में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ढूंइया के पास बरसाती नाले में डूबने से चार वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने नाले के खुले होने और नगर पालिका की लापरवाही को हादसे की वजह बताया है।

बताया गया कि घर के बाहर खुले नाले के पास बच्चा शौच के लिए गया था। काफी देर तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बच्चे के पिता ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। नाले में गिरने की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात तक जेसीबी मशीन की मदद से नाले में बच्चे की तलाश कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह नाले के पास खेत में बच्चे का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने खुले और उफनते नाले को लेकर नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]