मथुरा -यमुना एक्सप्रेसवे के टोल141 प्लाजा पर मारपीट और जबरन वाहन निकालने का वीडियो वायरल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा 141पर टोलकर्मी के साथ केबिन में घुसकर मारपीट और जबरन वाहन निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 24/25 सितंबर की रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की बताई जा रही है।

शिकायत के अनुसार, बलदेव-आगरा मार्ग स्थित टोल प्लाजा के बूथ नंबर-141 के पास काले रंग की कार सवारों ने बिना टोल दिए वाहन निकालने का प्रयास किया। टोलकर्मी द्वारा रोकने पर कार सवारों ने कथित तौर पर मारपीट की और बूथ की खिड़की नहीं खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि बूथ को क्षतिग्रस्त कर करीब 20 से 25 वाहन बिना टोल दिए निकल गए, जिससे लगभग 50 हजार रुपये के राजस्व नुकसान का दावा किया गया है।

पूरी घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। टोल प्लाजा के अधिकृत प्रतिनिधि उदयवीर कुमार झा, निवासी खंदौली, की ओर से पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान किए जाने का प्रयास किया जा रहा है

संवाददाता वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]