निचलौल में चंदन उर्फ प्यास नदी का बढ़ा जलस्तर, टूटने का खतरा, ग्रामीणों में दहशत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। निचलौल क्षेत्र के बकुलडीहा गांव के पास चंदन उर्फ प्यास नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। नदी में तेज बहाव और बढ़ते जलदबाव के चलते किनारे पर कटाव शुरू हो गया है। इससे नदी के टूटने का खतरा मंडरा रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है और बहाव भी तेज हो गया है। खतरे को देखते हुए ग्रामीण खुद मौके पर पहुंचे और मिट्टी आदि डालकर कटाव को रोकने तथा पानी को नियंत्रित करने का प्रयास किया। हालांकि, उनका कहना है कि स्थिति अभी भी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं है।

ग्रामीणों का आरोप है कि नदी की स्थिति गंभीर होने की सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के बावजूद मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी भी है। ग्रामीणों को आशंका है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा और नदी का किनारा टूट गया तो आसपास के गांवों में पानी घुस सकता है और बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके पर अधिकारियों और राहत-बचाव टीम को भेजने की मांग की है। साथ ही नदी के कटाव को रोकने के लिए जरूरी इंतजाम करने की अपील की है, ताकि संभावित खतरे से समय रहते निपटा जा सके।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]