सहारनपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने लूट के मुकदमे में वांछित बताए जा रहे बदमाश अर्जुन उर्फ कपिल को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से अर्जुन घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान घायल बदमाश समेत कुल दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए पीली धातु के कुंडलों की एक जोड़ी भी बरामद करने का दावा किया है। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अर्जुन उर्फ कपिल के खिलाफ सहारनपुर के अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

रिपोर्ट: काशिफ खान

और पढ़ें

[the_ad id="164"]