केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान कल आएंगे प्रयागराज, ‘युवा बोले तो’ कार्यक्रम में करेंगे संवाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज ब्रेकिं संगम नगरी प्रयागराज में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से ऐतिहासिक परेड ग्राउंड में ‘युवा बोले तो’ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

चिराग पासवान दोपहर करीब 3 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और कार्यक्रम में युवाओं एवं छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर परेड ग्राउंड में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मैदान को बड़े पंडालों और पार्टी के झंडे-बैनरों से सजाया गया है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने तैयारियों का जायजा लेते हुए कहा कि युवाओं में चिराग पासवान को सुनने को लेकर खासा उत्साह है। बारिश की संभावना को देखते हुए वॉटरप्रूफ टेंट समेत अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं।

पार्टी नेताओं के मुताबिक कौशांबी, चौरी-चौरा और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में युवा और छात्र कार्यक्रम में पहुंचेंगे। लोजपा (रामविलास) के इस कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों के विस्तार के संदर्भ में देखा जा रहा है।

अब नजर इस बात पर रहेगी कि प्रयागराज के मंच से चिराग पासवान युवाओं को क्या संदेश देते हैं और उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कौन से मुद्दे उठाते हैं।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]