मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के धौली प्याऊ रोड स्थित अनंत गार्डन के सामने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की और युवक के बीच सड़क पर मारपीट होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि पहले लड़की ने युवक पर हाथ उठाया, जिसके बाद युवक ने भी लड़की के साथ मारपीट की। मारपीट के बाद युवक लड़की को गाड़ी में बैठाकर ले जाता हुआ वीडियो में नजर आ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों के हुक्का बार में आने-जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वहीं, थाना हाईवे से कुछ ही दूरी पर सार्वजनिक स्थान पर हुई मारपीट की घटना को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना की वास्तविक वजह और दोनों पक्षों की पहचान पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
संवाददाता — वेद प्रकाश सारस्वत









