वन निगम के डीएलएम का निजी अतिथि गृह में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश वन निगम के डिप्टी लॉगिंग मैनेजर (डीएलएम) का शव निजी अतिथि गृह के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान करीब 40 वर्षीय सत्यपाल प्रसाद के रूप में हुई है।

बताया गया कि सत्यपाल प्रसाद गुरुवार शाम विभागीय कार्य से रेणुकूट पहुंचे थे और एक निजी अतिथि गृह में ठहरे हुए थे। रात में चालक ने उन्हें कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद चालक अतिथि गृह पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुलने पर सत्यपाल प्रसाद पंखे के सहारे गमछे से लटके मिले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया है।

सत्यपाल प्रसाद की मूल तैनाती मिर्जापुर डिविजन में थी, जबकि उनके पास पिपरी डिविजन का अतिरिक्त प्रभार भी बताया जा रहा है। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।

फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

रिपोर्ट—अमलेश सोनकर, सोनभद्र

और पढ़ें

[the_ad id="164"]