मथुरा। छाता थाना क्षेत्र के गांव उमराया में बुधवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में चावल और कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने से तीन युवतियों की तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान दो सगी बहनों—मुस्कान (17) और अरवाना (19)—की मौत हो गई, जबकि तीसरी युवती की हालत केडी मेडिकल कॉलेज में गंभीर बनी हुई है।
मृतकाओं के पिता गुलाब सिंह ने जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी पर साजिश के तहत पेय पदार्थ में जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
संवाददाता वेद प्रकाश सारस्वत









