मथुरा। गांव अलीपुर से दो घोड़ियों के चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना यमुना पार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में गांव अलीपुर निवासी सागर और तरुण को नामजद किया गया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार चोरी हुई दोनों घोड़ियों की अनुमानित कीमत करीब सवा लाख रुपये बताई गई है। आरोप है कि दोनों घोड़ियों को आरोपियों द्वारा सूरज के मेले में करीब 41 हजार रुपये में बेच दिया गया।
पीड़ित पक्ष ने तहरीर में आरोप लगाया है कि इस घटना में नामजद आरोपियों के साथ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।
साथ ही आरोपियों के पूर्व आपराधिक इतिहास का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए चोरी हुई घोड़ियों और घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस जांच के बाद ही घटना में शामिल सभी लोगों और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
संवाददाता वेद प्रकाश सारस्वत









