मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा। नगर में मुशर्रफ खां की पुलिया के पास स्थित गौरव की मोबाइल शॉप में देर रात अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान आग की लपटों से घिर गई।

आग की चपेट में आने से दुकान में रखे नए व पुराने मोबाइल फोन, लैपटॉप, मोबाइल एसेसरीज, फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की बात सामने आ रही है।

दुकान से तेज धुआं और आग की लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]