लखीमपुर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग पूरनपुर पहुंचे सपा प्रदेश सचिव रेहान खान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखीमपुर खीरी। 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी की संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पीलीभीत के पूरनपुर में आयोजित पार्टी कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी से सपा प्रदेश सचिव रेहान खान के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

रेहान खान के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल और प्रदेश सचिव रेहान खान का काफिला साथ-साथ रहा।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्यामलाल पाल ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पर आरोप भी लगाए।

वहीं, प्रदेश सचिव रेहान खान ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय कर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लखीमपुर समेत पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को एकजुट कर जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

कार्यक्रम में लखीमपुर खीरी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का दावा किया। अब प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का कार्यक्रम लखीमपुर खीरी में प्रस्तावित है, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने को लेकर संवाद किया जाएगा।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]