मथुरा में युवती के लापता होने को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, आरोपी की गिरफ्तारी की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। गोवर्धन थाना क्षेत्र में 18 सितंबर को पड़ोसी गांव की एक युवती के मुखराई निवासी मुस्ताक खान के साथ चले जाने के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोपी के गांव मुखराई पहुंचकर प्रदर्शन किया और युवती की बरामदगी तथा आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की।

बताया जा रहा है कि 18 सितंबर को युवती के घर से चले जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज बसोंती गांव के ग्रामीणों ने कथित तौर पर खुद उसकी तलाश शुरू कर दी।

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। स्थिति को देखते हुए कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और आरोपी के गांव मुखराई में पुलिस बल तैनात कर दिया।

पुलिस के अनुसार, मामले में युवती की तलाश और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

संवाददाता—वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]