रायबरेली में अखिलेश यादव के दौरे से पहले पोस्टर वार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के रायबरेली दौरे से पहले शहर में विवादित पोस्टर लगाए जाने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, फायर स्टेशन के पास और त्रिपुला समेत कई स्थानों पर लगाए गए पोस्टरों में आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी की तस्वीरें नजर आईं।

पोस्टरों पर ‘यही चलाते थे सरकार’ और ‘अखिलेश के माफिया’ जैसे स्लोगन लिखे गए हैं। पोस्टरों को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, इन पोस्टरों को किसने लगवाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि अखिलेश यादव आज रायबरेली में PDA रथ यात्रा के तहत जनसभा करेंगे। उनके दौरे से पहले शहर में सामने आए इन पोस्टरों को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। वहीं, पोस्टर लगाए जाने के पीछे किस संगठन या व्यक्ति की भूमिका है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]