बुलंदशहर। जहांगीराबाद स्थित नई मंडी के पास दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि नई मंडी प्रांगण में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क तक पहुंच गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
सड़क पर काफी देर तक हंगामा और मारपीट होने से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस द्वारा विवाद की वजह और मारपीट की पूरी घटना की जांच की जा रही है। मामले में पुलिस की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









