रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में थाने के गेट परिसर में टेंपो खड़ा करने को लेकर दो दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों और तराजू से हमला किए जाने की बात सामने आई है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, विवाद की वास्तविक वजह और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
स्थानीय स्तर पर बताया गया कि थाने के गेट पर टेंपो खड़ा करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी। इसके बाद दोनों दुकानदार पक्षों में हाथापाई हो गई और मामला बढ़ गया।
पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तहरीर और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।









