बुलंदशहर। SSP दिनेश कुमार सिंह ने जनपद में एक सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) समेत तीन क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सहायक पुलिस अधीक्षक प्रेम सुख दरिया को सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन्स बनाया गया है। वहीं प्रखर पांडे को क्षेत्राधिकारी नगर से स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा दीपक कुमार को क्षेत्राधिकारी सिकंदराबाद से हटाकर क्षेत्राधिकारी शिकारपुर बनाया गया है। जबकि प्रमोद कुमार सिंह को क्षेत्राधिकारी शिकारपुर के पद से हटाकर पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय भेजा गया है।
SSP के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव लागू किया गया है।









