महराजगंज में स्कूल बसों की चेकिंग, फिटनेस से लेकर सुरक्षा उपकरणों तक की जांच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। बच्चों की सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस द्वारा स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को ले जाने वाली बसों में सुरक्षा मानकों और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने बसों की फिटनेस, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बीमा तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। इसके साथ ही बसों में यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध कराए गए उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया। टीम ने फर्स्ट एड किट, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी देखा।

पुलिस अधिकारियों ने बस चालकों और स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों का पालन करने तथा बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि स्कूली वाहनों के संचालन में किसी तरह की लापरवाही बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर समस्या बन सकती है, इसलिए सभी जरूरी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

इस संबंध में सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि स्कूल बसों की चेकिंग का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि केवल वाहनों की जांच तक अभियान सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे जनपद के लोगो और स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा।

पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य स्कूली बच्चों की यात्रा को सुरक्षित बनाना और नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]