सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सिसवा परिसर में रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) व आशा कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ, जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और समाज हित में योगदान देने वाले कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी रहे। उनके साथ स्वास्थ्य विभाग से जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक (DCPM) संदीप पाठक तथा भाजपा मंडल सिसवा अध्यक्ष रणधीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष मुन्ना गोंड, मंडल उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, दीपक चौधरी, राममिलन गुप्ता, पिंटू जायसवाल, वैष्णो सोनी एवं सोनू शर्मा समेत कई भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य शिविर के दौरान आयोजित रक्तदान शिविर में आम जनमानस व स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदान करने वाले प्रमुख डोनर्स में अमरनाथ, राहुल गुप्ता, मधुसूदन मसीह, विशाल निगम, राजू चौरसिया, रीमा देवी, कृष्णा प्रताप गिरी, सूर्यकांत उपाध्याय, नवीन कुमार तथा रीना देवी शामिल रहे। अतिथियों ने सभी रक्तदाताओं के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से जन-जन तक पहुँचाने और बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों तथा आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कृत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO): मधुसूदन मसीह, जैनुल आब्दीन, प्राची जायसवाल, दुर्गेश कुमार, नूपुर पांडेय एवं विशाल निगम। पुरस्कृत आशा कार्यकर्ता: रीना सिंह, जानकी देवी, इंदु देवी, नीलम शर्मा, रिंकी शर्मा, सरोज देवी एवं जुही गुप्ता।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र पटेल, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) अविनाश सिंह, ब्लॉक समुदाय प्रबंधक (BCPM) प्रदीप चौरसिया, फार्मासिस्ट शैलेश पांडेय, अभिषेक सिंह, सुरेश राय समेत सीएचसी के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।
रिपोर्टर अरुणेश कुमार गुप्त









