पकड़ी बिशुनपुर में आयोजित हुई जनकल्याणकारी चौपाल, ग्रामीणों से योजनाओं का लिया फीडबैक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घुघली/महराजगंज। घुघली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पकड़ी बिशुनपुर में मंगलवार को जनकल्याणकारी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ग्राम सचिव रंगपाल चौधरी एवं ग्राम प्रधान मौलाना हुसैन के नेतृत्व में आयोजित हुआ। चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला कृषि अधिकारी ने गांव में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद कर उन्हें मिल रहे लाभ की जानकारी ली। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की।

जिला कृषि अधिकारी ने ग्रामीणों से योजनाओं के तहत मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंद और पात्र परिवारों तक सुविधाएं पहुंचाना है।

चौपाल में ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखे। अधिकारियों ने संबंधित विषयों पर आवश्यक जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मौलाना हुसैन, ग्राम सचिव रंगपाल चौधरी, गोविंद प्रसाद द्विवेदी, अमरेश्वर पांडे, यासीन, नैमुल्लाह, राशिद, अब्दुररहमान, रिंकू गुप्ता, राजू, जकीरुल्लाह, चुनमुन, रफीउल्लाह, आरती, गंगोत्री, अमरावती, संगीता, निर्मला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं सभी सफाईकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]