UPI ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त चार्ज के विरोध में पेट्रोल पंप संचालकों का प्रदर्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैनपुरी। पेट्रोल पंपों पर यूपीआई (UPI) ट्रांजेक्शन से जुड़े अतिरिक्त चार्ज के विरोध में मंगलवार को पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रदर्शन किया। कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित आरडी गुप्ता पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में संचालक एकत्र हुए और हाथों में तख्तियां लेकर MDR चार्ज का विरोध जताया।

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से यूपीआई ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त चार्ज संबंधी व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और इसे वापस लेने की मांग की। संचालकों का कहना है कि डिजिटल भुगतान का चलन लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में ग्राहक पेट्रोल-डीजल का भुगतान यूपीआई के माध्यम से करते हैं। ऐसे में अतिरिक्त चार्ज से पेट्रोल पंप संचालकों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है।

संचालकों ने कहा कि यदि अतिरिक्त चार्ज की व्यवस्था जारी रहती है तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने सरकार से पेट्रोल पंप व्यवसाय से जुड़े लोगों को राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान संचालकों ने चेतावनी दी कि मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन में संगठन के जिला अध्यक्ष जितेंद्र भदौरिया, संरक्षक घनश्याम दास गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पेट्रोल पंप संचालक मौजूद रहे।

 

और पढ़ें

[the_ad id="164"]