झांसी में युवती की मौत से सनसनी, 6 युवकों पर गैंगरेप का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र से युवती की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों ने छह युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म और घटना का वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि धमकी के बाद युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

मामला गुरसराय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। परिजनों के मुताबिक, युवती पहाड़ी के पास गई थी। आरोप है कि वहां छह युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना का वीडियो भी बनाया।

परिजनों का आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मौत के कारणों और लगाए गए आरोपों की स्थिति स्पष्ट होगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]