फरेंदा/ महराजगंज। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में फरेंदा पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1.675 किलोग्राम अवैध गांजा और प्लैटिना मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। बरामद मोटरसाइकिल का पंजीकरण नंबर UP56W4439 बताया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह पुत्र बद्रीप्रसाद चौधरी (37) निवासी ग्राम भगवत नगर परसिया टोला कुड़ीयहवा, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना फरेंदा में मु0अ0सं0 261/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
यह कार्रवाई 21 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के पर्यवेक्षण में की गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक कलीमुल्ला खान, हेड कांस्टेबल बुद्धिसागर चौधरी, कांस्टेबल वेदप्रकाश, कांस्टेबल पवन यादव, रिक्रूट कांस्टेबल अमन सिंह तथा रिक्रूट महिला कांस्टेबल अर्चना शामिल रहीं।









