नौतनवा महराजगंज नगर पंचायत सोनौली के वाल्मीकि नगर वार्ड में हाल ही में कराए गए इंटरलॉकिंग कार्य को तोड़कर जलकल पाइपलाइन बिछाए जाने का मामला चर्चा का विषय बना है एक ही मार्ग पर निर्माण के बाद दोबारा खुदाई किए जाने को लेकर नगर पंचायत के कार्यों की योजना और आपसी समन्वय पर सवाल उठ रहे हैं
मामले को लेकर मनोनीत सभासद रवि वर्मा एवं भाजपा नेता व मनोनीत सभासद प्रेम जायसवाल ने आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि संबंधित मार्ग पर कुछ समय पहले ही इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था जिसे अब पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा जा रहा है सभासदों ने इस स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि पाइपलाइन से संबंधित कार्य पहले से प्रस्तावित था तो इंटरलॉकिंग से पहले दोनों कार्यों में समन्वय क्यों नहीं किया गया
सभासदों का यह भी कहना है कि संबंधित मार्ग पर पहले से जलकल की पाइपलाइन मौजूद होने की जानकारी है ऐसे में नई पाइपलाइन बिछाने की आवश्यकता और कार्य की योजना को लेकर नगर पंचायत से स्थिति स्पष्ट किए जाने की मांग किया
सभासदों ने निर्माण कार्यों में बेहतर समन्वय की जरूर बताते हुए कहा कि बार-बार सड़क खोदने से होने वाले अतिरिक्त खर्च और असुविधा को लेकर सरकारी धन का दुरुपयोग संबंधी लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है









