अनियंत्रित बाइक सवार युवक पोल से टकराया, गंभीर चोट के कारण हुई मृत्यु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मे आज सुबह एक मोटरसाइकिल सवार युवक की सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराने से उसकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार भिटौली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर शिवाला निवासी हेमंत प्रजापति 17 वर्ष आज सुबह लगभग 10:00 बजे किसी जरूरी काम से अपनी मां को लेकर भिटौली गया था।

अपनी मां को छोड़ने के बाद वह अपनी चाची के मायके जोगिया जा रहा था। धर्मपुर चौराहे से होते हुए जैसे ही वह तुलसीपुर पतली नहर पर पहुंचा कि उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी विद्युत पोल से टकरा गई। पोल से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर मौके पर पहुंची भिटौली पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियो के मुताबिक बाइक की स्पीड बहुत तेज थी और विद्युत पोल से टकराने के बाद पोल टूट कर जमीन पर गिर गया। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।

पिता लक्ष्मण रोजी-रोटी के लिए गुजरात गए हुए हैं।मृतक अभी दसवीं क्लास का छात्र था। मां राजवंता का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।तहरीर के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]