पांच घंटे में लापता किशोर बरामद, सिंदुरिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई; महराजगंज बस स्टैंड के पास मिला 16 वर्षीय किशोर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महराजगंज। सिंदुरिया थाना क्षेत्र से घर से लापता हुए 16 वर्षीय किशोर को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के सुरक्षित मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को किशोर के परिजन ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर बताया कि उनका करीब 16 वर्षीय पुत्र आयर्न शाम करीब सात बजे घर से निकला था,

लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर से आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार मामले में मु0अ0सं0 189/2026 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू की और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने करीब पांच घंटे के भीतर किशोर को महराजगंज बस स्टैंड के पास से सकुशल बरामद कर लिया।

किशोर के मिलने की जानकारी पुलिस ने उसके परिजनों को दी, जिसके बाद परिवार के लोग थाने पहुंचे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]