नौतनवा महाराजगंज तहसील में सोमवार को सार्वजनिक स्थानों पर खुले में देवी-देवताओं और माँ जगदंबा दुर्गा माता की मूर्तियों के निर्माण को लेकर हिन्दू रक्षा दल ने कड़ा विरोध जताया है विधानसभा अध्यक्ष सत्यम सोनी एवं पदाधिकारियों के साथ उप जिलाधिकारी कुणाल को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर मूर्तियों के निर्माण स्थल पर उचित पर्दे आड़ करके मूर्ति बने की मांग की
नगर के नर्मदा मैरिज हॉल के बगल में मूर्तिकार छोटू पाल एवं बनैलिया माता मंदिर के प्रांगण में मूर्तिकार भानू पाल ध्दारा माँ जगदंबा की मूर्तियों का निर्माण खुले में सार्वजनिक रूप से किया जा रहा है
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर मूर्तियों का निर्माण खुले में हो रहा है
अध्यक्ष सत्त्यम सोनी ने कहा कि मूर्तियों के निर्माण के दौरान उनके स्वरूप को खुले में रखने से श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचती है
पर्दे व आड़ की व्यवस्था मूर्ति निर्माण स्थलों और संबंधित मूर्तिकारों को सख्त निर्देश दिए जाएं कि मूर्तियों का निर्माण हमेशा उचित पर्दा/आड़ लगाकर ही किया जाए।
सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक मूर्तियों को अनावश्यक रूप से खुले में प्रदर्शित न किया जाए
निरीक्षण व दिशानिर्देश नौतनवा नगर एवं ग्रामीण इलाकों के सभी मूर्ति निर्माण स्थलों का प्रशासनिक स्तर पर निरीक्षण कर दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि सामाजिक मर्यादा और धार्मिक आस्था बनी रहे तथा किसी प्रकार का विवाद न हो।
इस दौरान हिन्दू रक्षा दल के ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रीत कनौजिया नगर अध्यक्ष अभय जायसवाल महेश मौर्य प्रदीप यादव धर्मेन्द्र यादव धीरज गौड़ अमन चौधरी सहित आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।









