देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुशीनगर। देवकली स्थित चावर जिम में यूपी आयरन एसोसिएशन के बैनर तले बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुशीनगर के अलावा महराजगंज, गोरखपुर, देवरिया और बिहार से पहुंचे करीब 50 बॉडी बिल्डरों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने अपनी शारीरिक क्षमता, फिटनेस और आकर्षक फिजिक का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में बॉडी बिल्डिंग और मेन्स फिजिक वर्ग में चार भार वर्गों में मुकाबले कराए गए। अलग-अलग वर्गों में प्रतिभागियों ने मंच पर अपने प्रदर्शन के जरिए निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए एक लाख रुपये तक के पुरस्कार रखे गए थे। विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ प्रोटीन और अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया।

आयोजक नियाज अंसारी और विवेक राय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग के प्रति प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली और खेल गतिविधियों से जोड़ने के लिए भविष्य में भी हर वर्ष इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह देखने को मिला।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]