रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट के पास एक युवक द्वारा दूसरे युवक की चप्पलों से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक को चप्पलों से कई बार पीटता दिखाई दे रहा है।
वीडियो में युवक द्वारा एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार चप्पलों से मारपीट किए जाने का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर घटना की सत्यता, मारपीट में शामिल लोगों और घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है।
बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट के पास का है। हालांकि, वीडियो कब का है और मारपीट की वास्तविक वजह क्या है, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।









