किसान महापंचायत में ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचे रामपाल सिंह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत में चरथावल क्षेत्र से पूर्व प्रधान चौधरी रामपाल सिंह किसानों और ट्रैक्टरों के काफिले के साथ पहुंचे। उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान और ट्रैक्टर चरथावल से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए।

महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा और कार्यक्रम आयोजित किया गया। चरथावल क्षेत्र से ट्रैक्टरों के काफिले के पहुंचने की स्थानीय स्तर पर चर्चा रही।

समर्थकों के अनुसार, रामपाल सिंह लंबे समय से किसान, मजदूर और ग्रामीणों से जुड़े मुद्दों में सक्रिय रहते हैं और क्षेत्र के लोगों के बीच मौजूद रहते हैं। महापंचायत में उनके साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।

और पढ़ें

[the_ad id="164"]