मथुरा में कुश्ती देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मथुरा। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मुड़लिया में रविवार शाम कुश्ती देखकर लौट रहे 35 वर्षीय युवक की मथुरा में कुश्ती देखकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्याकर दी गई। वारदात बाजना रोड स्थित यूवी ईंट भट्ठे के पास हुई। गोली लगने के बाद युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान रवनी सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब दो वर्ष पूर्व एक महिला को ले जाने को लेकर हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारण और आरोपी की पहचान की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

संवाददाता— वेद प्रकाश सारस्वत

और पढ़ें

[the_ad id="164"]